भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नम्बर 1 की पोजीशन गंवा सकती है, जानें क्या है पूरा मामला
Indian Team Test Ranking: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से मेजबान टीम को हराया। तीन दिनों में ही मैच समाप्त हो गया था। भारत के पास क्लीन स्वीप का मौका है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज है। टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक भारतीय टीम का ताज छिन सकता है। टीम इंडिया 2-0 से भी सीरीज में जीत दर्ज करती है, तो नम्बर एक की पोजीशन पर बने रहने की गारंटी नहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने में व्यस्त है। ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़िलहाल एशेज में 2-1 से आगे चल रही है और दो मैच बचे हुए हैं। ऐसे में टेस्ट रैंकिंग को लेकर फ़िलहाल स्थिति साफ़ नजर नहीं आ रही है। भारतीय टीम नीचे आ सकती है।
अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को 2-0 से हराती है और ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज में अगले दोनों टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर लेती है, तो कंगारुओं को नम्बर एक का ताज मिल सकता है। टीम इंडिया रैंकिंग में नीचे गिर सकती है। हालांकि इंग्लैंड एक मैच जीत लेती है, तो मामला दिलचस्प हो सकता है।
भारत और विंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहता है, तो ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज 3-1 से जीतनी होगी। अगर ऐसा हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम नम्बर एक पर आ जाएगी। भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट में हारती है, तो ऑस्ट्रेलिया का मामला आसान हो जाएगा।
टीम की हार के बाद एशेज में कंगारू 2-1 से जीत जाते हैं, तो नम्बर एक पर आ जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 3-2 से भी जीत दर्ज कर लेती है, तब भी नम्बर एक का ताज हासिल करने में सफल रहेगी। ऐसे में टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना ही होगा। बाकी चीजें इंग्लैंड के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है।












Click it and Unblock the Notifications