IND vs ZIM: नया कोच और एक नई टीम, ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम हो गई रवाना
भारतीय टीम अब अपने अगले असाइनमेंट पर निकल गई है। टीम इंडिया को ज़िम्बाब्वे में टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना भी हो गई है। टीम इंडिया के रवाना होने के कुछ फोटो सामने आई है। नई टीम और नए कोच के साथ गई है।
इस दौरे पर भारतीय टीम के कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया है। लक्ष्मण पहले भी भारतीय टीम के साथ विदेश दौरों पर रहे हैं। रियान पराग, अभिषेक शर्मा सहित कई नए खिलाड़ी टीम के साथ गए हैं। ज़िम्बाब्वे में पहला मुकाबला 6 जुलाई से खेला जाना है।

गौतम गंभीर को फ़िलहाल टीम का कोच घोषित नहीं किया गया है। एनसीए में जिम्मेदारी निभा रहे लक्ष्मण को यह मौका मिल गया। श्रींलंका दौरे पर भारतीय टीम को नया कोच मिलने वाला है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बारे में स्थिति साफ़ कर दी थी। कोच नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई लेकिन घोषणा होना बाकी है, अन्य स्टाफ की घोषणा भी की जानी है।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
शुभ'मन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू शर्मा, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी (विकेटकीपर), रियान प्राग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।












Click it and Unblock the Notifications