IND vs ENG: इंग्लिश स्पिनरों ने किया जादू, भारत को पहले टेस्ट में 28 रनों से हराया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम हार के करीब है। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अंतिम सेशन के अंतिम ओवर में अपने सभी विकेट खो दिए और 202 के स्कोर पर ऑल आउट होने के साथ मैच गंवा दिया।
दिन की शुरुआत में खेलते हुए इंग्लैंड के लिए कल के शतकवीर ओली पोप और रेहान अहमद ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने कुछ रन बनाए लेकिन रेहान अहमद को 28 के निजी स्कोर पर बुमराह ने आउट कर दिया। हालांकि पोप 150 बनाकर खेल रहे थे।

हार्टली ने अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाजी में कमाल करते हुए 34 रन बनाए। पोप दोहरा शतक जड़ने से चूक गए और 196 पर आउट हुए। इंग्लिश टीम 420 बनाकर आउट हुई और भारतीय टीम को 231 का लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में बुमराह के खाते में 4 विकेट आए।
जवाब में खेलते हुए भारतीय पारी बुरी तरह बिखर गई। ओपनर यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर हार्टली का शिकार बने, गिल बिना खाता खोले उनकी गेंद पर आउट हुए। यहाँ भी मामला नहीं रुका। बेहतरीन बैटिंग कर रहे रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी हार्टली ने शिकार बनाया। चौथे विकेट के रूप में अक्षर पटेल आउट हुए। उनको प्रमोट कर ऊपर भेजा गया था।
केएल राहुल ने टिकने का प्रयास किया लेकिन उनको रूट ने 22 पर आउट कर दिया। जडेजा खुद की गलती से रन आउट होकर चलते बने। भारतीय टीम ने दबाव में आकर एक के बाद एक विकेट गंवाए। अय्यर भी क्रीज पर नहीं टिके और आउट होकर चलते बने।
एस भरत और अश्विन ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट जड़े और अर्धशतकीय भागीदारी कर उम्मीदें जगाई लेकिन हार्टली ने भरत को बोल्ड कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। भरत ने 28 रन बनाए। अश्विन जमे हुए थे लेकिन अंत में स्टेप आउट करके खेलते हुए वह 28 के निजी स्कोर पर चलते बने। अंततः इंग्लैंड ने भारत को आउट कर मैच जीत लिया, हार्टली ने 7 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications