IND vs BAN: ऋषभ पन्त की टीम इंडिया में वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित, एक नये खिलाड़ी को मौका

Indian Team for Bangladesh Test: बीसीसीआई की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में दो विकेटकीपरों को शामिल किया गया है। ऋषभ पन्त की वापसी हो गई है। पन्त ने दलीप ट्रॉफी में धमाका किया था। पन्त को दिसम्बर 2022 में हुए एक्सीडेंट के बाद रेड बॉल क्रिकेट टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान को टीम में जगह मिली है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ही ओपनर के तौर पर खेलेंगे। बुमराह को रेस्ट देने के कयास लगाए गए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।

indian team

टीम इंडिया में यश दयाल के रूप में एक नए खिलाड़ी को मौका दिया गया है। जैसा कि पहले ही माना जा रहा था कि रजत पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। आकाश दीप को दलीप ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन का फायदा मिला और टीम में जगह मिल गई।

ध्रुव जुरेल और ऋषभ पन्त को बतौर कीपर रखा गया है। हालांकि सरफराज खान भी इस काम के लिए तैयार हैं लेकिन उनको शायद बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जाएगा। जुरेल और सरफराज ने अपनी जगह बरकरार रखी है। टीम इंडिया में कुल चार स्पिनरों को रखा गया है।

अश्विन के अलावा रविन्द्र जडेजा भी टीम में शामिल किये गए हैं। उनके साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी जगह मिली है। मोहम्मद शमी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं, इस वजह से उनको टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितम्बर से शुरू होना। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+