इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, 8 साल बाद धांसू खिलाड़ी की वापसी, इन प्लेयर्स को मिली जगह

Indian Team for England Tour: आईपीएल के तुरंत बाद जून में में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम में दो बड़ी जगह खाली हुई है। नए कप्तान के अलावा एक मजबूत टीम का चयन आज कर लिया गया।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के चयन के लिए आज मुंबई स्थिति हेडक्वार्टर में बैठक की और सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी भी प्रदान की। इससे पहले अजित अगरकर और चयन समिति के अन्य सदस्यों को हेडक्वार्टर में जाते हुए देखा गया था। बाद में टीम घोषित करने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी गई। शुभमन गिल कप्तान और ऋषभ पंत उपकप्तान हैं।

indian team

इसके बाद बोर्ड ने मीटिंग रूप की एक फोटो भी शेयर करते हुए बताया कि मीटिंग चल रही है, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन किया जाना है। इस मीटिंग में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे।

साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर एक बाद फिर से अंग्रेजों के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। आठ साल का वनवास समाप्त होने के बाद वह वापसी करने में सफल रहे हैं, घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने का लाभ उनको मिला है। दूसरी तरफ नेट पर मेहनत कर रहे शमी को जगह नहीं मिली है। साई सुदर्शन जैसे नए नाम को इस बार टीम के साथ इंग्लैंड जाने का मौका मिलेगा।

एक और नया नाम इस टीम में अर्शदीप सिंह का है, उनकी स्विंग गेंदबाजी इंग्लिश कंडीशंस में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इस वजह से उनको टीम में जगह मिली है। स्पिन विभाग के लिए कुलदीप यादव, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर हैं। शार्दुल ठाकुर भी वापसी करने में सफल रहे हैं। इस बीच दूसरे विकेटकीपर के रूप में ध्रुव जुरेल के होने से ईशान किशन को जगह नहीं मिल पाई। उनको अब और इंतजार करना पड़ेगा।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यू ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविन्द्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+