चांगवोन शूटिंग विश्व कप में भारतीय शूटर मिराज अहमद का कमाल, देश को दिलाया गोल्ड मेडल
चांगवोन, जुलाई 18। दक्षिण कोरिया के चांगवोन शहर में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन विश्व कप में भारत ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, भारतीय शूटर मिराज अहमद खान ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह पहला मौका है जब भारत इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 36 साल के मिराज अहमद खान ने 40 शॉट फाइनल इवेंट में कोरिया के मिंसू किम (36) और ब्रिटेन के बेन लेवेलिन (26) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के खाते में गोल्ड आया है, जबकि कोरियाई खिलाड़ी को सिल्वर और ब्रिटिश खिलाड़ी को ब्रांज मेडल मिला है।
आपको बता दें कि मिराज अहमद खान चांगवोन प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले सबसे अधिक उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं। वो दो बार ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं। 2016 में रियो डी जेनेरियो में हुए विश्व कप में सिल्वर पदक जीता था।












Click it and Unblock the Notifications