World Cup: शुभमन गिल की जगह टीम में होंगे नए खिलाड़ी, जानें किन 2 नामों को किया जाएगा शामिल
Replacement players for Shubman Gill: सीनियर चयन समिति शुभमन गिल को लेकर जल्दी हे कोई निर्णय लेने वाली है। डेंगू से पीड़ित गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के लिए कोई नया खिलाड़ी लाना होगा।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गिल को एक सप्ताह से भी ज्यादा समय ठीक होने में लगने वाला है। चयन समिति अब टीम मैनेजमेंट से रिप्लेसमेंट को लेकर बात करेगी। रिप्लेसमेंट वाले खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा की जानी है। बुधवार को इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है।

अगर टीम मैनेजमेंट कोई रिप्लेसमेंट चाहेगा, तो यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर कवर टीम में शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि गिल को प्लेटलेट्स कम होने की वजह से चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको अभी ठीक होने में वक्त लगने वाला है।
गौरतलब है कि गिल को डेंगू है और वह चेन्नई से दिल्ली भी नहीं गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच से वह बाहर हो गए हैं। प्लेट लेट्स कम होने के कारण उनको अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। इन सब चीजों को देखते हुए चयन समिति ने कोई निर्णय लेने का मन बनाया।
गिल की फॉर्म काफी शानदार रही है। उन्होंने टीम इंडिया को एशिया कप में खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था। सितम्बर महीने में गिल ने धाकड़ प्रदर्शन किया था और इसे देखते हुए आईसीसी ने उनको प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेशन में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications