भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की मुंबई में हुई शादी, पहली तस्वीर भी सामने आई
Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ शादी रचाई है, मुंबई में कुछ भारतीय क्रिकेटर भी उनकी शादी में शामिल हुए।

Shardul Thakur got married: शादियों के मौसम में भारतीय टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। केएल राहुल की शादी हाल ही में हुई थी। उनके अलावा अक्षर पटेल की शादी भी हो गई थी। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। टीम इंडिया में लॉर्ड शार्दुल के नाम से मशहूर क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर भी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में शार्दुल ठाकुर ने पारम्परिक तरीके से शादी कर ली। सोमवार को उन्होंने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। शादी की तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं।
शार्दुल ठाकुर ने मुंबई में गर्ल फ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ मराठी रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी की फोटो भी सामने आई है। इससे पहले भी कुछ फोटो सामने आए थे। इनमें टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी शामिल थे। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के अलावा श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी भी वेडिंग से पहले हुई रस्मों में शामिल हुए।
शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। शादी के बाद वह टीम में शामिल हो जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में वह पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। सफेद गेंद क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। आईपीएल में भी वह खेलेंगे। 31 साल के शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं।
इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में व्यस्त है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैचों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने लीड प्राप्त की है। अगला मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर भी टीम के साथ वापस इंदौर में शामिल हो जाएंगे। रोहित का प्रदर्शन भी बल्लेबाजी में अच्छा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications