भारतीय टीम की 'ब्यूटी क्वीन' हरलीन देओल का ग्लैमरस अंदाज, अभिषेक शर्मा ने भी लूटी महफिल, वीडियो वायरल
Abhishek Sharma and Harleen Deol: भारतीय क्रिकेटर सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल और युवा सनसनी अभिषेक शर्मा का वीडियो सामने आया है। दोनों का एयरपोर्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर नजर आईं हरलीन देओल (Abhishek Sharma and Harleen Deol)
एयरपोर्ट पर हरलीन देओल बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। स्टाइलिश आउटफिट और कूल लुक में उनकी तस्वीरें फैंस के बीच धूम मचा रही हैं। हरलीन सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। मैदान पर उनका एटीट्यूड और ग्राउंड के बाहर उनका स्टाइल दोनों ही उन्हें एक परफेक्ट स्टार बनाने का काम करती हैं।

दमदार रहा है हरलीन का करियर
करियर की बात करें तो हरलीन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। वह खासकर अपनी फील्डिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ उनका कैच आज भी लोगों की जहन में ताजा है। हरलीन ने भारत के लिए अब तक 27 वनडे और 26 टी-20 मुकाबलों में खेला है। इस दौरान उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। 27 वनडे में एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 1045 रन बनाने का काम किया है।
अभिषेक शर्मा से फैंस को हैं बड़ी उम्मीदें
वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का करियर भी रफ्तार पकड़ रहा है। आईपीएल में उनकी धाकड़ बल्लेबाजी और मैच विनिंग परफॉर्मेंस ने उन्हें युवाओं का फेवरेट बना दिया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की आक्रामक हिटिंग स्टाइल और ऑलराउंड स्किल्स उन्हें टीम इंडिया के भविष्य का अहम हिस्सा बनाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ही क्रिकेटर्स अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा हाइलाइट नहीं करते। लेकिन जब भी ये सोशल मीडिया पर कोई अपडेट डालते हैं तो फैंस के बीच वायरल हो जाता है। एयरपोर्ट से वायरल हुए इन वीडियोज पर भी फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications