India Cricket Team : भारतीय टीम में MP के दो लाल शामिल, एक बल्ले से लाएगा तूफान तो दूसरा गेंद से करेगा कमाल

Indian Cricket Team : मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ है। इंदौर के बल्लेबाज रजत पाटीदार को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयन हुआ है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं रीवा के रेवांचल एक्सप्रेस के नाम से विख्यात तेज गेंदबाज कुलदीप सेन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे। वे शिखर धवन की कप्तानी में खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने बीते सत्र में मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज 25 से 30 नवंबर तक होगी। बांग्लादेश से वनडे सीरीज 4 से 10 दिसंबर तक होगी।

सैलून से चलता था कुलदीप का परिवार

सैलून से चलता था कुलदीप का परिवार

रामपाल सेन और गीता सेन के 5 बच्चों में से तीसरे कुलदीप ने 1 दशक पहले विंध्य क्रिकेट अकादमी (वीसीए) में खेलना शुरुआत किया था। पिता सैलून चलाते हैं। छोटी सी कमाई के बाद भी उन्होंने बेटे का सपना पूरा किया। कुलदीप ने लिस्ट ए कॅरियर के 7 मैच में 7 विकेट लिए हैं।

बॉलर बनना चाहते थे रजत पाटीदार

बॉलर बनना चाहते थे रजत पाटीदार

इंदौर के रहने वाले रजत साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चयन हुए था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आइपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के खिलाफ पिछले सीजन में अपने बल्ले से धूम मचाई थी। घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

पाटीदार को वनडे टीम में मिला मौका

पाटीदार को वनडे टीम में मिला मौका

रजत पाटीदार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। वे इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। रजत ने अब तक लिस्ट ए के 45 मैचों में 1462 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में तीन शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। रजत आईपीएल के 12 मैचों में 404 रन बना चुके हैं। रजत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 76 पारियों में 3230 रन बनाए हैं। इसमें वे 10 शतक और 16 अर्धशतक लगा चुके हैं।

150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं कुलदीप

150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं कुलदीप

आईपीएल के कई मैचों में कुलदीप ने 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी अलग पहचान छोड़ी थी और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कुलदीप ने कई मैचों में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टीम को विजय दिलाई थी। कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा के हरिहरपुर ग्राम पंचायत में हुआ था। पिता रामपाल सेन की सिरमौर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते है। 3 भाइयों में सबसे बड़े कुलदीप क्रिकेटर हैं। दूसरे नंबर के भाई राजदीप सेन मध्य प्रदेश पुलिस में हैं। तीसरे नंबर के जगदीप सेन कोचिंग चलाते हैं और खुद भी कंपटीशन परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+