Indian Team: भारतीय टीम जनवरी में खेलेगी 2 टेस्ट और 3 टी20, जानें पूरा शेड्यूल

Indian Team Schedule January 2024: साल 2023 का अंत लगभग हो गया है और नए साल की तैयारियां चल रही हैं। क्रिकेटिंग इवेंट्स भी समाप्त हो गए हैं। अब अगले साल यानि जनवरी में धमाका देखने को मिलने वाला है। भारतीय टीम के मुकाबले भी जनवरी में होने वाले हैं। रेड बॉल और सफेद गेंद क्रिकेट में सीरीज होगी।

टीम इंडिया जनवरी में कुल पांच इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली है। इनमें दो टेस्ट मैच होंगे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। साल की शुरुआत में ही एक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी20 मुकाबले खेल जाने हैं। अंत में एक और टेस्ट होगा, सभी पांच मैचों में से एक मुकाबला भारत से बाहर होगा।

indian team

दरअसल ये सभी मुकाबले टीम इंडिया को अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलने हैं। एक मैच विदेशी सरजमीं पर होगा और बाकी सभी मुकाबले भारतीय सरजमीं पर ही खेले जाने हैं। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। दो मैचों की सीरीज में यह अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम वापस स्वदेश लौट आएगी।

स्वदेश आने के बाद टीम इंडिया को कुछ मुकाबले सफेद गेंद क्रिकेट में खेलने हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में भी सबसे छोटा प्रारूप खेला जाना है। भारतीय टीम सबसे छोटे प्रारूप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

अंत में भारत की टीम अपने मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है। इंग्लिश टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। इसका पहला मैच जनवरी के अंत में खेला जाना है। इस तरह टीम इंडिया तीन अलग टीमों के साथ कुल पांच मुकाबले जनवरी के महीने में खेलने वाली है।

जनवरी 2024 में भारतीय टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

मैच दिन स्थान
भारत-दक्षिण अफ्रीका, टेस्ट 3 जनवरी केपटाउन
भारत-अफगानिस्तान, पहला टी20 11 जनवरी मोहाली
भारत-अफगानिस्तान, दूसरा टी20 14 जनवरी इंदौर
भारत-अफगानिस्तान, तीसरा टी20 17 जनवरी बेंगलुरु
भारत-इंग्लैंड, पहला टेस्ट 25 जनवरी हैदराबाद
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+