रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत, भारत को नौ रन से मिली हार, हरमनप्रीत ने जड़ा अर्धशतक
India Women vs Australia Women, 18th Match: भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन भारतीय टीम इसे हासिल करने से चूक गईं।
हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर पूजा वस्त्राकर को दिया। लेकिन पूजा वस्त्राकर अगली गेंद पर आउट हो गई। तीसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी रन आउट हो गईं। जिस वजह से भारतीय टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही।

स्मृति मंधाना ने किया निराश
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में स्मृति मंधाना ने फिर निराश किया। भारत को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। उन्हें एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा 16 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मेगन ने गार्डनर के हाथों कैच कराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर टीम को संभालने का काम किया।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 151 रन
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेस हैरिस और ताहलिया मैक्ग्रा की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत 151 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्रेस हैरिस ने 40 तो वहीं ताहलिया मैक्ग्रा ने 32 रनों की पारी खेली।
रेणुका ठाकुर सिंह और राधा यादव ने किया कमाल
भारत की तरफ से रेणुका ठाकुर सिंह और राधा यादव ने दो-दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। रेणुका ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। पारी का तीसरा ओवर फेंकते हुए रेणुका ठाकुर सिंह ने चौथी गेंद पर बेथ मूनी (2) और पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वेयरहेम (0) को अपना शिकार बनाया। राधा यादव ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ताहिला मैक्ग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।












Click it and Unblock the Notifications