ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

India Women's squad announced: भारतीय महिला चयन समिति ने 27 अप्रैल से शुरू होने वाली सीनियर महिला ट्राई सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का सामना करने वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। पहले मैच में भारत का सामना श्रीलंका के कोलंबो में आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।

इन टीमों से होगा भारत का सामना (India Women's squad announced)

भारतीय टीम अपने बाकी मैच 9 दिनों में खेलने वाली है। 29 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दमखम दिखाएगी। इसके बाद क्रमशः 4 और 7 मई को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला जाएगा। ट्राई सीरीज के लिए भारत ने अपने स्क्वॉड में तीन नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए महिला आईपीएल में खेलने वाली लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को टीम में जगह दी गई है।

India 1

काशवी गौतम पर रहेगी नजर

काशवी गौतम, एन श्री चरनी और शुचि उपाध्याय को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्षीय काशवी ने WPL 2025 सीजन के दौरान नौ मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। वहीं बाएं हाथ की स्पिनर शुचि पिछले साल दिसंबर में आयोजित सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में तीसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं, जिन्होंने तब 3.48 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट चटकाए थे।

ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+