IND vs WI : टी20 सीरीज से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर, कुलदीप यादव की हुई एंट्री

नई दिल्ली। भारतीय टीम को विंडीज के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले झटका लगा है। दरअसल, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के इस भारतीय स्पिनर ने लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की थी, लेकिन वे फिर चोटिंल हो गए और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लगेंगे।

यह भी पढ़ें- सामने आया CSK का बयान, इस कारण नीलामी में रैना को नहीं खरीद पाए

इसलिए हुए बाहर

इसलिए हुए बाहर

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "तीसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान वाशिंगटन सुंदर को बाएं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा। उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।'' वाशिंगटन को मंगलवार (15 फरवरी) को एनसीए में रिपोर्ट करना होगा और उन्हें यहां तीन सप्ताह बिताने होंगे। विंडीज के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16 फरवरी से कोलकाता में शुरू होंगे। सुंदर ने भारतीय शिविर छोड़ दिया जो वर्तमान में कोलकाता में हैं। भारतीय टीम ने सोमवार (14 फरवरी) शाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में प्रैक्टिस भी की।

बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

सुंदर उपकप्तान केएल राहुल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बाद विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने कहा कि राहुल को 9 फरवरी को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान ऊपरी बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। वहीं अक्षर ने हाल ही में कोविड -19 से उबरने के बाद अपने पुनर्वास के अंतिम चरण को फिर से शुरू किया है। शनिवार को आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने सुंदर को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

भारत की टी20 टीम-

भारत की टी20 टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद। सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+