IND vs WI: हाथ से फिसला शतक बनाने का मौका, फिर भी मैदान पर मस्ती करते नजर आए कोहली, डांस वीडियो वायरल
Virat Kohli dance video viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक बनाने का मौका था। लेकिन कोहली ऐसा करने से चूक गए। हालांकि, कैरेबियाई धरती पर विराट कोहली का आगाज बेहतरीन रहा और उन्होंने 76 रनों की उपयोगी पारी खेली। लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
हाथ से फिसला शतक बनाने का मौका: विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने का काम किया था। इसके बाद से उनका बल्ला अधिकतर मौकों पर खामोश ही रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दोनों पारियों में भी वह कोई खास कमाल नहीं कर सके थे। ऐसे में कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने का मौका था।

डांस वीडियो वायरल: कोहली मैदान पर जब भी होते हैं तो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान भी कोहली ने कुछ ऐसा ही किया। विराट बीच मैदान पर अपने डांस मूव्स से फैंस का इंटरटेनमेंट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर कोहली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हवा में लहराकर किया डांस: विराट कोहली हाथों को हवा में लहराकर बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए नजर आए। विराट इन स्टेप्स को करते हुए बेहद खुश दिखाई पड़ रहे थे। लिहाजा वह मुकाबले का आनंद जमकर उठा रहे थे। विराट कोहली से पहले शुभमन गिल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में गिल भी मैच के दौरान डांस करते नजर आए थे।
शुभमन गिल ने भी किया डांस: वेस्टइंडीज की पारी के 64वें ओवर में रकीम कार्नवाल और जोमेन वरिक्कन बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान मैदान पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल ने अपने डांस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। सोशल मीडिया पर गिल के डांस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications