IND vs WI: लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज में मिली जीत, पिछले 11 सालों से नहीं हारा है भारत

India vs West Indies 2nd Test Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बारिश के कारण दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल नहीं हो सका। दूसरा मुकाबला ड्रॉ होने से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा नुकसान हुआ है। भारत अब नंबर वन की पोजिशन से हटकर दूसरे पर खिसक गई है।

मैच को जीतने के करीब थी भारतीय टीम: भारतीय टीम दूसरे मुकाबले को जीतने के बेहद करीब थी। पांचवें दिन भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट झटकने थे। लेकिन बारिश के कारण पांचवें दिन एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका। आखिरी दिन विंडीज को 289 रन बनाने थे। बारिश होने के कारण वेस्टइंडीज को फायदा हुआ और उन्होंने एक हारे हुए मुकाबले को ड्रा पर खत्म किया।

India vs West Indies 1

लगातार नौंवी टेस्ट सीरीज में जीत: दूसरा मैच ड्रा होने के बावजूद भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत ने लगातार नौंवी बार वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में पटखनी देने का काम किया। वेस्टइंडीज के मैदान पर यह टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं टेस्ट सीरीज जीत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी बार साल 2002 में भारत टेस्ट सीरीज हारी थी।

टेस्ट में बेस्ट है भारत: पिछले दो सालों से लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम टेस्ट में बेस्ट बनती जा रही है। वेस्टइंडीज में भारत ने साल 2019 में भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीता था। इसके बाद साल 2016 में चार मैचों की सीरीज में 2-0 और साल 2011 में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से अपने नाम किया। वहीं साल 2006 में चार मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत ने घर पर और घर से बाहर दोनों ही जगह टेस्ट में वेस्टइंडीज पर धाक बनाए रखने में सफलता हासिल की है।

पिछली 9 टेस्ट सीरीज का हाल

भारतीय जीता (2-0)
भारत जीता (1-0)
भारत जीता (1-0)
भारतीय जीता (2-0)
भारतीय जीता (2-0)
भारतीय जीता (2-0)
भारतीय जीता (2-0)
भारतीय जीता (2-0)
भारत जीता (1-0)*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+