IND vs WI: तीसरे वनडे में भारत के लिये संकटमोचक बनें श्रेयस अय्यर, मध्यक्रम की परेशानी को किया दूर

IND vs WI
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दो मैच में जीत हासिल कर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज के आखिरी मैच में भी वो इसी इरादे से उतरी, हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने टॉप 3 बल्लेबाज महज 42 रन के स्कोर पर खो दिये थे, जिसके बाद भारतीय टीम खतरे में नजर आ रही थी लेकिन कोरोना महामारी के उबरकर वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर (80) टीम के लिये संकटमोचक बनकर उभरे और निर्धारित 50 ओवर्स में टीम के स्कोर को 265 पर पहुंचा दिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (13), शिखर धवन (10) और विराट कोहली (0) पिछले मैच की तरह इस बार भी बड़ी शुरुआत देने में नाकाम रहे। इसके बाद आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये मध्यक्रम में कई जबरदस्त साझेदारियां कर जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिये 110 रनों की साझेदारी की और मुश्किलों से बाहर निकाला।

और पढ़ें: अगर मेगा ऑक्शन के दौरान हुआ टाई तो कैसे होता है खिलाड़ी के भाग्य का फैसला, जानें नीलामी को लेकर क्या हैं नियम

श्रेयस अय्यर ने इस दौरान 111 गेंदों का सामना किया और 9 चौके लगाकर 80 रनों की पारी खेली। वहीं पर ऋषभ पंत ने 54 गेंदों का सामना कर 6 चौके और एक छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। उल्लेखनीय है कि श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी कर रहे हैं, जिन्हें पिछले साल कंधे में चोट के बाद पहले टी20 विश्वकप की टीम से बाहर होना पड़ा था, तो वहीं पर लंबे समय बाद जब उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर वापसी का मौका मिला लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके।

इसके बाद जब उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिये चुना गया तो वो कोरोना वायरस का शिकार हो गये और पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में जब वो कोरोना वायरस से उबर रहे थे तो वहीं पर सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल अच्छी पारियां खेलकर मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की कर रहेथे। जिसके बाद जब वो आखिरी वनडे मैच में खेलने के लिये उतरी तो टीम दबाव में थी, लेकिन श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकालकर चौथे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी कर डाली।

और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन पर नीलामी में एक भी पैसा खर्च नहीं करेगी फ्रैंचाइजी, आईपीएल में खत्म हो चुका है करियर

गौरतलब है कि ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने 187 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो दिये थे लेकिन वाशिंगटन सुंदर (33) और दीपक चाहर (38) की पारियों के दम पर भारतीय टीम 265 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+