3 खिलाड़ी जिन पर नीलामी में एक भी पैसा खर्च नहीं करेगी फ्रैंचाइजी, आईपीएल में खत्म हो चुका है करियर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन बेंगलुरू में 12-13 फरवरी को किया जाना है, जिसमें 10 फ्रैंचाइजियां इस मेगा टूर्नामेंट के लिये अपनी टीम तैयार करने की होड़ में नजर आयेंगी। आईपीएल 2022 में 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसकी वजह से टूर्नामेंट पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है और इस बार 60 के बजाय 74 मैचों का आयोजन किया जायेगा। इस मेगा नीलामी में कुल 590 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 390 भारतीय शामिल हैं। ऐसे में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला नीलामी के दौरान होगा कि क्या वो इस ऑक्शन में किसी टीम का हिस्सा बन पायेंगे और अगर बनते हैं तो उन पर कितना खर्च किया जायेगा।
और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे बोले- मैं लगातार खेल रहा था वनडे क्रिकेट फिर अचानक कर दिया बाहर
ऐसे में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि नीलामी में अपनी किस्मत तो आजमा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई भी फ्रैंचाइजी उन पर एक भी पैसा खर्च करती नजर आयेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो इन खिलाड़ियों का आईपीएल करियर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।
और पढ़ें: वो सिर्फ 30 गेंदों में ठोंक सकता है 80 रन, हरभजन सिंह ने युवा प्लेयर को लेकर की भविष्यवाणी

केदार जाधव (kedar Jadhav)
इस फेहरिस्त में पहला नाम केदार जाधव का है जो कि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए नजर आते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है, इसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें आईपीएल 2021 से पहले रिलीज कर दिया। सीएसके के रिलीज करने के बाद केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया लेकिन केदार जाधव का प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे शर्मनाक प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं घरेलू क्रिकेट में भी केदार जाधव का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, जिसे देखते हुए आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कोई भी टीम इन खिलाड़ियों पर एक भी पैसा खर्च करती नजर नहीं आयेगी।

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)
इस फेहरिस्त में अगला नाम चेतेश्वर पुजारा का है, जिन्हें पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था। चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले एक साल में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इतना ही नहीं सीएसके की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल जरूर किया लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से सीमित ओवर्स प्रारूप में खेलते नजर नहीं आये हैं, जिसकी वजह से नीलामी के दौरान कोई भी टीम उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाती है। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और ऐसा बड़ा मुश्किल ही होता नजर आ रहा है कि कोई टीम उन्हें सीएसके की तरह अपने खेमे में शामिल करने की ओर नजर आये।

पीयूष चावला (Piyush Chawla)
इस लिस्ट में अगला नाम पीयूष चावला का है जो कि आईपीएल के सबसे सफल स्पिनर गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। हालांकि यह ऑफ स्पिनर अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। पीयूष चावला लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे जिसके बाद सीएसके की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। हालांकि जब उन्हें पूरे सीजन ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला तो उन्हें सीएसके ने अगले सीजन के लिये रिलीज कर दिया। मुंबई इंडियंस की टीम ने भी पीयूष चावला को अपने खेमे में शामिल किया लेकिन एक बार फिर से जब उन्हें खेल पाने का मौका नहीं मिला तो मुंबई की टीम ने भी उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल 2022 में सभी फ्रैंचाइजियां भविष्य के लिये टीम तैयार करने को देख रही हैं, ऐसे में कोई भी खिलाड़ी पीयूष चावला पर दांव लगाना नहीं चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications