IND vs WI: फ्लॉप प्रदर्शन के बाद क्या संजू सैमसन को फिर मिलेगा मौका? जानिए फैंस ने क्या कहा...
India Vs West Indies Sanju Samson flop: इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें जमी हुई है। वर्ल्ड कप से पहले भारत को एशिया कप सहित बहुत कम ही वनडे मैचों को खेलने का मौका मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास इन मुकाबलों के दौरान खुद साबित करने की चुनौती होगी।
संजू सैमसन फ्लॉप: संजू सैमसन को भारतीय टीम का बदकिस्मत खिलाड़ी माना जाता है। संजू सैमसन लंबे समय से बल्ले से जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें भारत के लिए बहुत कम मुकाबलों में खेलना का मौका मिला है। संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन वह इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

9 रन बनाकर हुए आउट: वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन 19 गेंद में नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कारिया ने उन्हें ब्रेंडन किंग के हाथों कैच आउट करा वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। संजू सैमसन के पास इस मैच के दौरान बड़ी पारी खेलने का मौका था। उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन संजू सैमसन इस मुकाबले में मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके।
क्या अगले मैच में मिलेगी जगह: दूसरे वनडे में फ्लॉप होने के बाद ये सवाल भी उठता है कि क्या संजू सैमसन को अगले मुकाबले के दौरान भारतीय टीम में जगह दी जाएगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा तीसरे मैच में टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में बनना मुश्किल नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा: संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस दो खेमों में बंट गए हैं। कुछ फैंस सैमसन के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। संजू सैमसन के पास इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए।












Click it and Unblock the Notifications