'टेस्ट को भी IPL की जर्सी बना दी, क्रिकेट धंधा बन गया है', नई जर्सी देख फूटा फैंस का गुस्सा

India Vs West Indies, New Team India Jersey fans troll : भारत और वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई बुधवार से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। दोनों ही टीमों में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

2019 में किया था आखिरी दौरा: भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज का दौरा साल 2019 में किया था। उस दौरे पर भारतीय टीम को जीत मिली थी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम की इस बार भी टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। रोहित शर्मा के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शुभनम गिल और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

India Jersey fans troll Bcci 1

टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम की टेस्ट जर्सी बदल गई है। नई टेस्ट जर्सी में शोल्डर्स पर नीले रंग की धारियां हैं। वहीं जर्सी के सामने लाल रंग से ड्रीम 11 लिखा हुआ है। फैंस को भारतीय टीम की ये नई जर्सी पसंद नहीं आ रही है। वह लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

बीसीसीआई को किया ट्रोल: सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक क्रिकेट अब धंधा बन गय है और पैसा कमाने के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट की जर्सी को भी आईपीएल की तरह ही बना दिया है। फैंस का मानना ​​है कि 'बायजू' बेहतर था। भारतीय टीम ने नई जर्सी के साथ कुछ खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+