IND vs WI: हिटमैन जैसा कोई नहीं, टेस्ट में रोहित शर्मा का अनोखा रिकॉर्ड, हर शतक पर मिली जीत
Rohit Sharma Century News: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में अनी बढ़त बना ली है। दो मैचों की सीरीज में अब भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। भारत की कोशिश अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने की होगी।
रोहित ने जड़ा शतक: भारत की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली और टीम को ठोस शुरुआत दिलाने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत बेहद धीमी की, लेकिन बाद उन्होंने रन बनाने के गति को बढ़ा दिया। रोहित के बल्ले से इस दौरान कई आकर्षक शॉट्स भी देखने को मिले।

रोहित के नाम अनोखा रिकॉर्ड: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में टेस्ट करियर का अपना 10वां शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने इससे पहले जब भी भारत के लिए टेस्ट शतक जड़ा था, टीम को उस मुकाबले में जीत मिली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
खेल चुके हैं 51 टेस्ट मैच: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले बेहद कम खेला है। रोहित ने 51 टेस्ट मैच की 86 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 45.97 की औसत से 3540 रन बनाए हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान ने इसी साल खेली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक जड़ा था। भारतीय कप्तान ने साल 2023 के दौरान यह दूसरा टेस्ट शतक अपने नाम किया।
डेब्यू में भी जड़ा था शतक: रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ ही की थी। 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में भी उनके बल्ले से शतक निकला था। रोहित शर्मा अपने इस फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। हिटमैन से फैंस को दूसरे मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications