IND vs WI: 'तोहरा पूजा पाठ के फल मिल गईल...', डेब्यू के बाद मां से बात करते हुए इमोशनल हुए मुकेश कुमार
India Vs West Indies Mukesh Kumar: भारत के लिए खेलना हर युवा क्रिकेट का सपना होता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मुकेश कुमार को भारत के लिए डेब्य़ू करने का मौका मिला। पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकेश कुमार अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित कर रहे हैं।
गोपालगंज के हैं मुकेश कुमार: बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले मुकेश कुमार ने कड़ी मेहनत के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। पिछले सीजन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए भी मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।

डेब्यू के बाद मां को किया कॉल: मुकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो मुकेश कुमार डेब्यू के बाद अपनी मां से फोन पर भोजपुरी में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां से कहा कि तोहरा पूजा पाठ के फल मिल गईल...।
हमार आशीर्वाद तहरा साथ में बा: मुकेश कुमार ने अपनी मां से भोजपुरी में कहा कि इतने सालों से जो आपने मेरे लिए पूजा पाठ और मेहनत की है. उसका मुझे फल मिला है। जिसके बाद उनकी मां ने भी अपने बेटे का हौसला बढ़ाया। मां कहती हैं ऐसे ही तुम आगे बढ़ते जाओगे, हमार आशीर्वाद तहरा साथ में बा। इस दौरान मुकेश कुमार काफी भावुक नजर आए।
विकेट लेने के बाद मनाया जश्न: मुकेश कुमार ने अपने डेब्यू मैच में किर्क मैकेंजी का विकेट लिया। मैकेंजी 57 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। मुकेश ने लेंथ बॉल और आउटसाइड ऑफ पर डाली। जिसे मैकेंजी ने कट करने की कोशिश कि और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशन के पास चली गई। इस विकेट को झटकने के बाद मुकेश कुमार ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications