IND vs W 3rd ODI: टीम इंडिया के पास प्रयोग का अंतिम मौका, कौन जीतेगा ये सीरीज?
India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं, जिसके चलते श्रंखला 1-1 से बराबर है।
तीसरा और निर्णायक मुकाबला 1 अगस्त, यानी कल खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले मैच की हार के बाद दूसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी की थी।

यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा, जो यहां पर पहला वनडे मैच है। इससे पहले यहां टी20आई मुकाबला खेला जा चुका है। इस मैच को आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स और मोबाइल पर फैनकोड व जियोसिनेमा के जरिए भी देख सकते हैं। प्रयोगों के दौर से गुजर रही भारतीय टीम क्या इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली को खिलाएगी?
फिलहाल ऐसा लगता है कि दोनों दिक्कज खेलेंगे, लेकिन दूसरे मुकाबले में मिली मिली हार के बाद भी कोच राहुल द्रविड़ का यह कहना कि इस सीरीज में विराट और रोहित को खिलाने से हमें अपने कई सवालों के जवाब नहीं मिलते हैं। ये बयान बताता है कि प्रयोग का दौर अगर तीसरे मुकाबले में भी जारी रहा तो हैरानी की बात नहीं होगी।
यह भी पढ़े- रोमारियो शेफर्ड का 'इरादा' काम कर गया, गेंदबाज ने बताया भारत के सामने कैसे की शानदार बॉलिंग
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत 71 मुकाबले जीत चुका है और वेस्टइंडीज के हिस्से में 64 जीत है। तटस्थ मैदानों पर भी भारत ने 19 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता है और मेजबान ने 15 जीत दर्ज की हैं।
भारत अभी तक अपनी ताकत के हिसाब से नहीं खेला है लेकिन तीसरे मैच में कुछ भी संभव है। अगर भारत यहां प्रयोग भी करता है तो भी टीम इंडिया जीत की एक दावेदार के तौर पर दिखाई देती है और अगर भारत अपनी नियमित टीम के साथ उतरता है वेस्टइंडीज के पास पलटवार के चांस भी बहुत कम रहेंगे। ऐसे में इस मैच का संभावित विजेता भारत ही नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications