रोमारियो शेफर्ड का 'इरादा' काम कर गया, गेंदबाज ने बताया भारत के सामने कैसे की शानदार बॉलिंग
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत को दूसरे वनडे मैच में हराकर अपने लिए इज्जत बचाने का काम किया है। वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होकर पहले ही इस फॉर्मेट के लिए मोटिवेशन लूज कर चुके कैरेबियन इस बार भारतीयों के सामने बीस साबित हुए।
ये टीम एकजुट होकर बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि कंसिस्टेंसी उनकी बड़ी समस्या हमेशा बनी रही है। उन्होंने दूसरे मैच में भारत को सिर्फ 181 रनों पर ढेर कर दिया।

इस बार गेंदबाजी के अगुवा साबित हुए रोमारियो शेफर्ड, जिन्होंने 8 ओवर में 37 देकर 3 विकेट हासिल किए। कैरेबियन गेंदबाज के लिए बड़ी बात है कि उन्होंने भारत के खिलाफ ये प्रदर्शन किया जिसके बदौलत टीम भी जीती।
उन्होंने रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और ईशान किशन के विकेट लिए। गेम के बाद शेफर्ड ने खुलासा किया कि वे किसी भी हाल में भारत पर पलटवार करना चाहते थे। उनकी टीम पहला वनडे हार चुकी थी, इसलिए दमदार वापसी निहायत ही जरूरी थी।
ये भी पढ़ें- निकोलस पूरन का धमाका: 137 रनों की पारी से MI New York को जिताया खिताब, बेटी को उठाकर मनाया जश्न
उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "ये बस ज्यादा इरादा दिखाने का खेल था, मैंने काफी कोशिशे की, पिच पर बॉल को हिट किया, क्योंकि जब आप विकेट पर गेंद मारते हो, तो उससे कुछ ना कुछ हासिल कर लेते हो। बस यही मेरा गेंदबाजी प्लान था और मैं कुछ भारतीय बल्लेबाजों को फुल लेंथ बॉलिंग नहीं करना चाहता था।
"मुझे आते ही विकेट मिला जिससे चीजों की बढ़िया शुरुआत हुई। जब दूसरा विकेट मिला तो प्रैशर भारत पर था। ये मेरे लिए बड़ी बात रही, टीम इंडिया के सामने ऐसी बॉलिंग करना...भले ही वे कोई भी टीम उतारें, भारत के पास हमेशा शानदार बल्लेबाज रहे हैं। इसलिए ये गेंदबाजी मेरे लिए बहुत अहम रही।"












Click it and Unblock the Notifications