IND vs WI: 'पंड्या अपने आपको बड़े तुर्रम खां समझते हैं', रोहित-कोहली के बिना टीम का हाल बेहाल

West Indies vs India, 1st T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैरिबियाई टीम ने अपने नाम किया। लो स्कोरिंग मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने चार रन से मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम सिर्प 33 रन ही बना सकी और चार रन से मुकाबले को गंवा बैठी।

वेस्टइंडीज ने बनाई बढ़त: इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज की कोशिश अब सीरीज को अपने नाम करने की होगी। वहीं पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजरें दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी करने पर होगी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में बेहद साधारण प्रदर्शन किया, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भरना पड़ा।

India vs West Indies 1

पंड्या पर फूटा फैंस का गुस्सा: भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को लेकर ट्विटस कर रहे हैं। पंड्या की खराब बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। हार के बाद कप्तान हार्दिक जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें अहंकारी बता रहे हैं तो कुछ ओवरकॉन्फिडेंस खिलाड़ी। पंड्या भी हार के बाद बेहद निराश नजर आए थे।

150 रन नहीं बना पाई भारत: आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया नौ विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर अपना विकेट गंवाती चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+