IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कौन जीतेगा आज का मैच

IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का चौथा मैच आज, 12 अगस्त को खेला जाएगा। अमेरिका के फ्लोरिडा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है, जबकि टीम इंडिया चौथे मैच में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टी20 मैच हारने के बाद हार्दिक पंड्या एंड कंपनी नाजुक स्थिति में थी। हालांकि, उन्होंने गुयाना में तीसरे T20I में जीत दर्ज कर सीरीज को जीवित रखा। अब, टीम इंडिया के सामने 'करो या मरो' की स्थिति है।

india vs west indies 4th t20i match

भारत बनाम वेस्टइंडीज का चौथा मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने अब तक इस स्थल पर छह टी-20 मैच खेले हैं, उनमें से चार में उन्होंने जीत हासिल की है। भारत ने पिछले साल वेस्ट इंडीज को इस स्थान पर खेले गए दो टी-20 मैचों में आसानी से हरा दिया था।

भारत उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है जिसने उसे सीरीज में पहली जीत दिलाई थी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज खराब फॉर्म में चल रहे जॉनसन चार्ल्स की जगह जेसन होल्डर को ला सकता है। स्टार ऑलराउंडर को दूसरे टी20I के दौरान चोट लग गई और उन्हें आखिरी गेम से बाहर कर दिया गया।

टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने वापस लय पकड़ ली है, हालांकि पहले दो टी20ई में भी जरूर उन्होंने निराश किया था। तीसरे टी20I में सूर्यकुमार 44 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। ऐसे में एक बार फिर उम्मीद है की सूर्यकुमार टीम इंडिया के लिए जिताऊ पारी खेलेंगे।

तीसरे मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं गेंदबाजी विभाग की बात करें तो प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में है। तीसरे टी20I में कुलदीप ने ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स के विकेट लिए।

भारत बनाम वेस्टइंडीज का चौथा मैच कौन जीतेगा
इसके अलावा कुलदीप यादव ने फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को आउट कर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया ने तीसरे टी20I में जो प्रदर्शन किया, उससे पूरी उम्मीद है कि चौथा मैच भी भारत अपने नाम कर सकता है।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट
लॉडरहिल फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां चौके- छक्के भी खूब देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यहां गेंदबाज को मदद मिलने लगेगी। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+