IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, टीम इंडिया में हुए तीन बदलाव

फ्लोरिडा, अगस्त 06। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और अब मैच भी देरी से शुरू होगा। मैदान को सुखाने के बाद टॉस हो गया है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आएगी।

india vs west indies

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर उनकी जगह संजू सैमसन, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

भारत है सीरीज में 2-1 से आगे

आपको बता दें कि पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। भारत ने तीसरा टी20 मैच जीतकर यह बढ़त हासिल की थी। इससे पहले सीरीज 1-1 से बराबर थी। वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे मुकाबले में हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर किया था। ऐसे में भारतीय टीम आज अगर जीत जाती है तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। वहीं वेस्टइंडीज इस लक्ष्य के साथ उतरेगी कि किसी भी तरह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में फिर से बराबरी की जाए।

बारिश की हुई थी भविष्यवाणी

आपको बता दें कि फ्लोरिडा में मौसम का अनुमान पहले ही बारिश का जताया गया था। भारतीय समयानुसार मैच रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन टॉस में हुई देरी के कारण अब मैच के शुरू होने में भी देरी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले भविष्यवाणी की गई थी कि आसमान में 70 फीसदी के करीब बादल छाए रहेंगे।

दोनों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+