IND vs WI: जीत के बावजूद हार्दिक पंड्या टीम में कर सकते हैं बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
India vs West Indies 4th t20 probable XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार 12 अगस्त को चौथा टी-20 मैच खेला जाएगा। पहले दो टी-20 हार चुकी भारतीय टीम ने तीसरे मैच में जबरदस्त वापसी की। तीसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। तीसरा मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में खुद को जीवीत रखा है। भारत की कोशिश अब चौथे मुकाबले को भी अपने नाम करने की होगी।
भारत का पलड़ा भारी: टी-20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है और टीम की कोशिश इस रिकॉर्ड को आगे भी ऐसे ही बरकरार रखने की होगी।

टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव: चौथे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। शुभमन गिल टेस्ट, वनडे के बाद टी-20 में भी फ्लॉप रहे हैं। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। ऐसे में गिल की जगह एक बार फिर टीम में ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। वहीं गेंदबाजी में मुकेश कुमार की जगह आवेश खान को चौथे टी-20 मुकाबले में उतारा जा सकता है।
चौथे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
चौथे टी20 में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैक्कॉय।












Click it and Unblock the Notifications