IND vs WI: भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
West Indies vs India, 4th T20: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेलना है। भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबरी करने की होगी। पहले दो टी-20 मैच गंवाने के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले में शानदार वापसी की थी। भारत जीत के सिलसिले को चौथे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी।
भारत को मिली जीत: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में विनिंग सिक्स लगाकर कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच जिताने का काम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में खुद को बनाए रखा है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ 83 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने टीम के लिए नाबाद 49 रन बनाया। भारतीय बल्लेबाज अपने फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।

फ्री में कहां देखें मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी-20 मैच बारह अगस्त यानी शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। इसके अलावा मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में मैच का मजा उठाया जा सकता है।
सातवीं सीरीज जीत पर नजर: भारत की नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ सातवीं टी-20 सीरीज जीतने पर होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक आठ बार टी20 सीरीज का आयोजन हुआ है। इस दौरान टीम इंडिया को छह सीरीज में जीत मिली है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को सिर्फ दो बार सीरीज जीतने में सफलता हाथ लगी है। बचे हुए दो में से अगर एक मैच भी वेस्टइंडीज की टीम जीत लेती है तो फिर वह तीसरी बार सीरीज अपने नाम कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications