IND vs WI: बस थोड़ी देर में शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का टी-20 मैच, फ्री में इस तरह देखें लाइव
West Indies vs India, live-streaming details: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार रात 8 बजे से शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले के लिए टॉस शाम को साढ़े सात बजे होगा। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। पहला मैच गंवाने के बाद भारत की कोशिश दमदार वापसी करने की होगी।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम पहला मुकाबला जीतने में नाकाम रही थी। भारत को मिली इस हार के बाद टीम की जमकर आलोचना भी की जा रही है। भारतीय खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी कर आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे। वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन दूसरे टी-20 मैच में टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।

इस तरह देख सकते हैं फ्री लाइव मैच: गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा। यह मैच दूरदर्शन स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होगा। इसके अलावा फैंस जियो सिनेमा वेबसाइट और ऐप पर मुफ्त में मैच का मजा उठा सकेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड और जियो सिनेमा पर कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। जियो सिनेमा पर फैंस मैच को फ्री में देख सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मैकॉय।












Click it and Unblock the Notifications