IND vs WI: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, पिच और मौसम की जानकारी, संभावित 11 और सीधा प्रसारण

India vs West Indies, 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को गयाना में खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछला मैच हारकर सीरीज में पीछे है। विंडीज ने 4 रनों से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया के ऊपर बढ़त हासिल कर ली थी। भारत का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करने का होगा।

भारतीय टीम की बैटिंग पिछले मैच में उम्मीद के अनुरूप नहीं रही थी। इस बार टीम इंडिया को इस विभाग में सुधार करना पड़ेगा। वेस्टइंडीज के पास गेंदबाजों की अच्छी खेप है। पिछले मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया था। इस बार टीम इंडिया की बैटिंग पर नज़रें रहेंगी।

india vs west indies

भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20, पिच रिपोर्ट

गयाना में शुरुआती दौर में स्विंग गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की पूरी संभावना है। ग्रीन मैदान और वातावरण के कारण ऐसा हो सकता है। इसके बाद धीमी पिच पर स्पिनरों की जादूगरी भी देखने को मिल सकती है। विकेट में गेंद थोड़ा फंसकर आ सकता है। इस वजह से बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20, मैच अपडेट

मौसम की बात की जाए तो बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम गर्म रहने का अनुमान है। मुकाबले के दौरान बारिश के आसार काफी कम है। हालांकि दिन में बारिश के आसार हैं लेकिन मैच के समय ऐसा नहीं होगा। फैन्स के लिए अच्छी खबर कही जा सकती है कि एक पूर्ण मुकाबला गयाना में देखने को मिलेगा।

भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20, सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट है। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण डीडी सपोर्ट पर होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म यह यह मुकाबला जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लिकेशन पर लाइव देखा जा सकता है। सभी जगह मैच फ्री में देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+