IND vs WI 2nd ODI Preview: भारत जीतना चाहेगा सीरीज, प्लेइंग 11, पिच, मौसम की जानकारी
त्रिनिदाद, 24 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज होने जा रहा है। भारत ने पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज की थी। पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने जिस तरह से फाइट बैक किया था वह काबिलेतारीफ था। आज के मैच में भी वेस्टइंडीज टीम की रणनीति भारत के खिलाफ पचास ओवर तक टिकने की होगी।

मुकाबले से 24 घंटे पहले बारिश होने की भविष्यवाणी के बावजूद रविवार को आसमान के साफ रहने की उम्मीद है। यह मैच भी पिछले मुकाबले की तरह त्रिनिदाद में होगा।
वेस्टइंडीज की टीम के लिए जेसन होल्डर का पूरी सीरीज से बाहर होने खराब बात है क्योंकि वे ऑलराउंड ताकत के साथ टीम को बैलेंज देने का काम करते हैं। वेस्टइंडीज पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ भी उतर सकती है और बाए हाथ की किसी स्पिनर की जगह पर कीमो पॉल को उतार सकती है।
दूसरी ओर भारत यहां पर प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर अर्शदीप या आवेश खान को मौका दे सकता है। बैटिंग में पिछले मैच जैसी टीम होने की उम्मीद है।
संभावित इलेवन वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (सी), रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स
भारत की संभावित इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/आवेश खान/अर्शदीप सिंह
पिच की स्थिति
एक ऐसी पिच की उम्मीद है जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से सपोर्ट करेगी। पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर छह सौ से ज्यादा रन देखने को मिले थे। हालांकि पिच थोड़ी धीमी है जिसके चलते पहले गेम में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों ने इसका सबसे अधिक फायदा उठाया। परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और आगे बढ़ने के लिए बल्लेबाजों को क्रीज पर लंबे समय तक टिके रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications