खेलो खुलकर, पर विकेट ऐसे मत गंवाना, पंत का हल्के में आउट होना रोहित को ना भाया- VIDEO
नई दिल्ली, 30 जुलाई: वेस्टइंडीज और भारत के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच का आगाज हुआ। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद रोहित शर्मा के अर्धशतक और दिनेश कार्तिक के 19 गेंदों में नाबाद 41 रन की बदौलत अपने 20 ओवरों में 190 रन बनाए। कार्तिक की पारी से पहले भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से अपना रास्ता खो दिया था क्योंकि 88/2 से वे छह ओवर में ही 138/6 पर सिमट गए।

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विकेटों का पतन देखा
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद यह पतझड़ शुरू हुआ। पंत पारी के 10वें ओवर में कीमो पॉल की गेंद पर खराब शॉट खेलकर थर्ड मैन एरिया में कैच आउट हो गए। पंत छोटी सी पारी के दौरान सहज नहीं दिखे और उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से केवल 14 रन बनाए। हालांकि, कप्तान रोहित विकेटकीपर-बल्लेबाज से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे।

खेलों खुलकर, पर विकेट ऐसे मत गंवाना
यह ठीक है कप्तान ने मैच से पहले कहा था कि हमनें खिलाड़ियों को निडर होने और खुलकर खेलने की आजादी दी है। इस प्रक्रिया में विकेट गिर सकते हैं लेकिन हम ये खेल जारी रखेंगे।
पर पंत के आउट होने के तरीके से रोहित की निराशा बताती है कि खुलकर खेलने का मतलब बेतुका होना नहीं है। जिस शॉट पर पंत आउट हुए वह कप्तान के हिसाब से किसी और तरफ खेला जा सकता था।

कप्तान के चेहरे पर निराशा साफ
रोहित को ऋषभ पंत को इशारा करते हुए देखा गया कि वह किस तरह का शॉट खेल सकते है। कप्तान के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी क्योंकि उस समय तीसरे विकेट के लिए साझेदारी खिल रही थी।
हालांकि भारतीय टीम इस मैच में रोहित शर्मा की 44 गेंदों पर खेली 64 रनों की पारी और दिनेश कार्तिक की 19 गेंदों पर खेली नाबाद 41 रनों की फिनिशिंग के दम पर 20 ओवर में 190 रन बनाने में कामयाब रहा। (फोटो सौजन्य- फेनकोड/ट्विटर)

भारत ने शानदार जीत दर्ज की
इसके बाद, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में आसान जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। बोर्ड पर 190 रन पोस्ट करने के बाद मेहमान गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। हार्दिक पांड्या को छोड़कर अलावा बाकी सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट चटकाया। रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन और रवि बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को स्पिनरों की मदद करने वाली पिच के साथ आसान रन नहीं बनाने दिया।
रोहित के रिएक्शन का वीडियो यहां देखें
दिनेश कार्तिक का मैन ऑफ द मैच दिया गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच अब 1 अगस्त को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा। यह पांच मैचों की श्रृंखला होने के साथ, वेस्टइंडीज के पास अभी भी वापसी करने का मौका है, जबकि भारत घरेलू टीम पर अपना दबदबा बनाए रखने और अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications