Ind vs SL: 'श्रीलंका में 'मियां भाई' का खौफ है..., सिराज खेलेगा तो हम नहीं खेलेंगे', फैंस ले रहे मजे
India vs Sri Lanka Mohammed Siraj: 358 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अगले ओवर में मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। सिराज की कहर बरपाती गेंदों का जवाब श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पास दिखाई नहीं दे रहा है।
3 रन पर गिर गए 4 विकेट: श्रीलंका की टीम ने महज तीन रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज एक बार फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहे हैं। एशिया कप के फाइनल में जबर्दस्त गेंदबाजी कर सिराज ने भारत को एक तरफा अंदाज में जीता दिलाई थी। एशिया कप के फाइनल में भारत के सामने श्रीलंका की टीम 50 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

मियां भाई का खौफ: मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले की शुरुआती 7 गेंद में ही तीन विकेट अपने नाम किया। सिराज के इस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस सिराज को लेकर कह रहे हैं कि श्रीलंका में मियां भाई का खौफ है। मोहम्मद सिराज को मियां मैजिक के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में मोहम्मद सिराज अपनी गेंदबाजी का मैजिक दिखाने का काम कर रहे हैं।
टॉप पर पहुंचने का मौका: 357 रनों के लक्ष्य को बचाते हुए भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त शुरुआत दिला दी है। भारत की कोशिश श्रीलंका को कम से कम रनों पर ऑल आउट कर एक बड़े अंतर से जीत हासिल करने की होगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में भी वह अपनी जगह पक्की कर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications