Ind vs SL: पति केएल राहुल के OUT होने पर ट्रोल हुई आथिया शेट्टी, फैंस ने लगाया बड़ा आरोप

India vs Sri Lanka, KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में नहीं चला। केएल राहुल के पास इस मैच में बल्लेबाजी कर टीम के लिए कुछ रन जोड़ने का मौका था। लेकिन वह 19 गेंद में दो चौकों की मदद से 21 रन ही बना सके। स्लोअर वन गेंद पर केएल राहुल कैच आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम के लिए तेज गति से रन बनाना मुश्किल हो गया।

अथिया शेट्टी हुईं मायूस: केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में बैठी हुई थी। केएल राहुल की बल्लेबाजी के दौरान अथिया शेट्टी चीयर करती नजर आई। कैमरामैन बार-बार अथिया शेट्टी पर फोकस कर रहे थे। केएल राहुल के आउट होने के बाद अथिया शेट्टी बेहद मायूस नजर आईं। राहुल के आउट होने के बाद उनका चेहरा उतर गया। उनके बगल में बैठे आहान शेट्टी भी निराश दिखे।

 KL Rahul 1

फैंस कर रहे हैं ट्रोल: सोशल मीडिया पर फैंस केएल राहुल के आउट होने के बाद अथिया शेट्टी को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैंस के मुताबिक अथिया शेट्टी जब मुकाबले को देखने स्टेडियम आती है उस मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला। केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पिछले कुछ मुकाबले में वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस मुकाबले में अथिया शेट्टी की मौजूदगी में उनका बल्ला नहीं चला। राहुल के फ्लॉप होने के पीछे फैंस अथिया को निशाने पर ले रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे। श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 358 रन का टारगेट मिला था। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। गिल ने 92 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय़्यर ने 82 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+