मिताली के संन्यास के बाद कौन बना भारतीय महिला वनडे टीम का कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिये हुआ टीम का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बैटर मिताली राज ने बुधवार को अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है जिसके चलते भारतीय महिला क्रिकेट की वनडे टीम के नये कप्तान की जगह खाली हो गई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ 23 जून से खेली जाने वाली सीमित ओवर प्रारूप की सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट की वनडे टीम की नई कप्तान का भी ऐलान किया गया है।

Harmanpreet kaur

भारतीय चयनकर्ताओं ने दांबुला और कैंडी के मैदान पर खेली जाने वाली 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिये टी20 सीरीज की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ही वनडे टीम की भी कमान सौंपी है। इस सीरीज का आगाज 3 टी20 मैचों के साथ होगा जो कि दांबुला के मैदान पर 23 जून, 25 जून और 27 जून को खेले जाने हैं।

और पढ़ें: कुलदीप यादव ने बताया शेन वॉर्न ने कैसे उन्हें किया था प्रोत्साहित, जिसके बाद झटके थे 5 विकेट हॉल

वहीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज एक जुलाई से कैंडी के मैदान पर किया जाना है, जिसका दूसरा वनडे मैच 4 जुलाई और तीसरा वनडे मैच 7 जुलाई को खेला जाना है। अगले महीने बर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये यह दौरा तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है, जहां पर टी20 प्रारूप में 8 टीमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडेल के लिये भिड़ती नजर आयेंगी।

भारतीय टीम ने वनडे और टी20 सीरीज के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसमें हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं पर स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

और पढ़ें: 'जब मुझे भारतीय टीम में जगह मिली तो वो मेरे पास थे', उमरान ने बताया सेलेक्शन पर क्या बोले थे डेल स्टेन

भारत की T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (wk), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (wk), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव।

भारत की वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+