IND vs SL: 100वें टेस्ट में कोहली पर नजरें, अय्यर को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

मोहाली, 3 मार्च: भारतीय टीम जब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी तो सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी जो अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। दो मैचों की यह श्रंखला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से शुरू हो रही है जो मोहाली में स्थित है। पूर्व कप्तान विराट कोहली एक छोटे से ब्रेक के बाद फिर से क्रिकेट में लौट रहे हैं उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 मुकाबले और श्रीलंका के खिलाफ पूरी T20 सीरीज से रेस्ट दिया गया था।

आइए देखते हैं श्रीलंका के खिलाफ मोहाली के टेस्ट मैच में भारतीय टीम किस प्रकार हो सकती है-

भारतीय टीम किस प्रकार हो सकती है

भारतीय टीम किस प्रकार हो सकती है

1. रोहित शर्मा

रोहित पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे और वे यहां ओपनर की भूमिका में भी नजर आएंगे। रोहित से भारत को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में हुई टेस्ट सीरीज को अपनी चोट के चलते मिस कर दिया था और वे यहां एक अच्छी वापसी की उम्मीद कर रहे होंगे।

2. मयंक अग्रवाल

क्योंकि केएल राहुल उपलब्ध नहीं है तो मयंक अग्रवाल ही पहली पसंद के ओपनर होंगे जो रोहित के साथ बल्लेबाजी करेंगे।

मीडिल ऑर्डर-

मीडिल ऑर्डर-

3. विराट कोहली

पूर्व कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर आ सकते हैं और उन्होंने 2019 से एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है। माना जा रहा है कि इस टेस्ट मैच में विराट कोहली कुछ खास कर सकते हैं क्योंकि उनको एक ब्रेक मिला है, आसान परिस्थितियां हैं और एक हल्का फुल्का गेंदबाजी अटैक है। एक बार फिर उन पर नजरें रहेंगी।

4. श्रेयस अय्यर

उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे क्योंकि उन्होंने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे और श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रेयस अय्यर ने साबित कर दिया था कि वे तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वे उसी तरह की फॉर्म को फिर से जारी रखना चाहेंगे।

लोअर मीडिल ऑर्डर-

लोअर मीडिल ऑर्डर-

5. हनुमा विहारी

क्रीज पर हनुमा विहारी बड़े शांत नजर आते हैं। इस टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं है और विहारी उसी स्टाइल के एक और टेस्ट बल्लेबाज है जिनके ऊपर जिम्मेदारी भी होगी और मिले हुए मौके को वह दोनों हाथों से निभाएंगे।

6. ऋषभ पंत

इस टीम में भारत ने रिद्धिमान साहा को नहीं लिया है और निश्चित तौर पर पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं। पंत को भी कोहली की तरह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था।

ऑलराउंडर-

ऑलराउंडर-

7. रविचंद्रन अश्विन-

भारतीय पिचों पर रविचंद्रन अश्विन बहुत घातक साबित होते हैं और बल्लेबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। उम्मीद है कि वह मोहाली में भी भारतीय टीम के एक सदस्य साबित होंगे।

8. रविंद्र जडेजा

इस मैच में रविंद्र जडेजा पर भी नजरें रहेंगी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई T20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। अश्विन की तरह जडेजा भी गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन योगदान दे सकते हैं।

पेस अटैक-

पेस अटैक-

9. मोहम्मद शमी

शमी भी सफेद गेंद क्रिकेट में आराम फरमाने के बाद लंबे समय बाद वापस आ रहे हैं। वह पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में हुई टेस्ट सीरीज में काफी अच्छे दिखाई दे रहे थे। मोहाली की परिस्थिति ऐसी है कि यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है और मोहम्मद शमी श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जबरदस्त दबाव बना सकते हैं।

10. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को आमतौर पर भारतीय तेज गेंदबाजी का लीडर माना जाता है और वे टीम इंडिया के साथ-साथ पूरे विश्व के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक है। उनके नाम पर बड़ी प्रतिष्ठा जुड़ चुकी है और एक बार फिर से वह भारतीय टीम के टेस्ट मैच जीतने के अवसरों में अहम साबित हो सकते हैं।

11. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने पिछले साल टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि उनको भी यहां जगह दी जा सकती है। भारत ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टेस्ट टीम में नहीं चुना है इसलिए उम्मीद है कि यही पेस तिकड़ी पहले टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+