1st Test : रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव को पछाड़ा, अब कुंबले का रिकाॅर्ड खतरे में
मोहाली। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, अश्विन ने अपना रिकॉर्ड 434 वां टेस्ट विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने कपिल देव की बराबरी कर ली है। वहीं सबसे कम मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में अश्विन ने कपिल को पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
कपिल देव को पछाड़ा
कपिल ने 131 टेस्ट खेलते हुए 434 विकेट लिए थे। वहीं अश्विन ने महज 81 मैचों में इस आंकड़े को छू लिया। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अश्विन अब केवल अनिल कुंबले से पीछे हैं। कुंबले ने 132 मैचों में 619 विकेट लिए थे। रोचक बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार भारतीय गेंदबाजों ने 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं। अश्विन ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान एलीट लिस्ट में हरभजन सिंह को पछाड़ दिया था।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज-
अनिल कुंबले - 619
कपिल देव/रविचंद्रन अश्विन- 434
हरभजन सिंह - 417
अश्विन ने 2011 में विंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और पिछले एक दशक में खेल के सबसे लंबे प्रारूप में ताकत से ताकतवर होते गए हैं। अपने गेंदबाजी कारनामों के अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से पांच शतक भी अपने नाम किए। उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में अपने करियर में 9 मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड्स (MOTS) हासिल किए हैं जो कि खेल के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक है।
61 रनों की पारी भी खेली
वहीं मैच की बात करें तो यह मुकाबला विराट कोहली का ऐतिहासिक 100वां टेस्ट है। भारत ने रवींद्र जडेजा के नाबाद 175 रनों की शानदार पारी के साथ 8 विकेट पर पहली पारी 574 पर घोषित की। अश्विन ने जडेजा के साथ 130 रन की साझेदारी के तहत 61 रन की शानदार पारी खेली। ऋषभ पंत ने भी महज 97 गेंदों में 96 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका को सिर्फ 174 रन पर आउट कर भारत ने पहली पारी के आधार पर 400 रनों की विशाल बढ़त ली। जडेजा ने पांच विकेट लिए, जबकि अश्विन ने दो विकेट लिए। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने फॉलोऑन देने करने का फैसला किया क्योंकि मेजबान टीम श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications