Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: बावुमा-दुसैं के शतक से साउथ अफ्रीका ने की वापसी, तोड़ा डिकॉक-डिविलियर्स का रिकॉर्ड

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर राहुल द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद पहली बार भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जिन्होंने इस मैच के साथ ही अपने सीमित ओवर्स प्रारूप की कप्तानी का डेब्यू भी किया। वह भारत के लिये बिना लिस्ट ए क्रिकेट की कप्तानी किये राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिये कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और खराब शुरुआत के बाद रासी वैन डार दुसैं और अपनी शतकीय पारी के दम पर टीम के स्कोर को निर्धारित 50 ओवर्स में 296 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: BBL: डबल हैट्रिक लेकर कैमरून बॉय्स ने रचा इतिहास, फिर भी सिडनी थंडर्स ने जीता आखिरी ओवर का रोमांच

भारतीय टीम के लिये इस मैच में वेंकटेश अय्यर को डेब्यू का मौका दिया गया है तो वहीं पर शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई थी, हालांकि गेंदबाजी के दौरान भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के अलावा कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हुआ। इन दोनों गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल कोई भी विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: IPL 2022 के लिये अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान, मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को चुना

भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई अच्छी शुरुआत

भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई अच्छी शुरुआत

भारतीय टीम के लिये उसके गेंदबाजों ने पारी की अच्छी शुरुआत दिलायी और सलामी पारी खेलने आये जानेमन मलान (6) को पांचवे ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। जसप्रीत बुमराह ने जानेमन मलान को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा कर टीम को पहली सफलता दिलायी। हालांकि क्विंटन डिकॉक (27) और टेंबा बावुमा (110) ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और दूसरे विकेट के लिये 39 रन जोड़ लिये। रविचंद्रन अश्विन ने 16वें ओवर में क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया, तो वहीं पर 18वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने एडेन मार्करम (4) को रन आउट कर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। यहां पर साउथ अफ्रीका की टीम मुश्किलों में नजर आ रही थी लेकिन कप्तान टेंबा बावुमा ने रासी वैन डार दुसैं के साथ मैच का रुख बदल दिया।

बावुमा-दुसैं ने तोड़ा डिकॉक-डिविलियर्स का रिकॉर्ड

बावुमा-दुसैं ने तोड़ा डिकॉक-डिविलियर्स का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के लिये टेंबा बावुमा और रैसी वान डार दुसैं ने चौथे विकेट के लिये 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि साउथ अफ्रीका के लिये चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टेंबा बावुमा और रासी वैन डार दुसैं ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर 204 रनों की साझेदारी की और पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका के लिये चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक और एबी डिविलियर्स के नाम था जिन्होंने 2013 में सेंचुरियन के मैदान पर 171 रनों की साझेदारी की थी। तो वहीं पर गैरी कर्स्टन और एच क्रॉन्जे ने 1996 में 154 रनों की साझेदारी की थी। टेंबा बावुमा को जसप्रीत बुमराह ने 110 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा।

भारत को जीत के लिये दिया 297 का लक्ष्य

भारत को जीत के लिये दिया 297 का लक्ष्य

गौरतलब है कि टेंबा बावुमा और रैसी वान डार दुसैं ने जिस तरह से साउथ अफ्रीका के लिये बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किये उसे देखते हुए अफ्रीकी टीम का 300 रनों तक पहुंचना मुश्किल नहीं होना चाहिये था लेकिन इसके बावजूद टीम 4 विकेट खोकर 296 रन ही बना सकी। भारत के लिये शार्दुल ठाकुर (10 ओवर 72 रन), भुवनेश्वर कुमार (10 ओवर 64 रन) और युजवेंद्र चहल (10 ओवर 53 रन) न सिर्फ विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे बल्कि गेंदबाजी में भी काफी महंगे साबित हुए। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी 53 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो वहीं पर बुमराह ने सिर्फ 48 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+