BBL: डबल हैट्रिक लेकर कैमरून बॉय्स ने रचा इतिहास, फिर भी सिडनी थंडर्स ने जीता आखिरी ओवर का रोमांच

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट के प्रारूप में खेली जाने वाली दुनिया की सबसे मशहूर फ्रैंचाइजी आधारित लीग की बात करें तो आईपीएल के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित की जाने वाली बिग बैश लीग का नाम आता है, जिसका 11वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। टी20 आधारित इस प्रारूप में अक्सर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है, जिसमें अगर कोई गेंदबाज 4 ओवर के स्पेल में 2 विकेट भी हासिल कर ले तो काफी अच्छी गेंदबाजी मानी जाती है, ऐसे में अगर किसी बॉलर ने हैट्रिक चटका ली तो फिर क्या ही कहने। हालांकि टी20 प्रारूप में हैट्रिक से भी ज्यादा अगर कोई चीज मुश्किल से देखने को मिलती है तो वो है डबल हैट्रिक।
और पढ़ें: फिर युवराज-सहवाग के सामने होगी शोएब-अफरीदी की जोड़ी, 20 जनवरी से शुरू होगा महामुकाबला
उल्लेखनीय है कि क्रिकेट में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट हासिल करने को डबल हैट्रिक कहा जाता है, जो कि टी20 प्रारूप में बहुत ही मुश्किल से देखने को मिलता है। हालांकि बिग बैश लीग के 55वें मैच में न सिर्फ डबल हैट्रिक देखने को मिली बल्कि ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर कैमरून ब्वॉयस ने लगातार 5 गेंदों में 5 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया।

अच्छी शुरुआत के बावजूद बिखरी सिडनी थंडर्स
बिग बैश लीग के 11वें सीजन का 55वां मैच मेलबर्न रेनेगेडस और सिडनी थंडर्स की टीम के बीच खेला गया जिसमें फैन्स को रोमांच का थ्रिलर देखने को मिला। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेडस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कैमरून की गेंदबाजी के दम पर सिडनी थंडर्स को निर्धारित 20 ओवर्स में 170 रन पर रोक दिया। सिडनी थंडर्स की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स के अंदर ही एलेक्स हेल्स (44) और कप्तान उस्मान ख्वाजा (77) के दम पर 75 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। हालांकि लेग स्पिनर कैमरून ब्वॉयस के दम पर मेलबर्न की टीम ने वापसी की और महज 14 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये।
ऐसे चटकाई कैमरून ने डबल हैट्रिक
कप्तान एरॉन फिंच ने 7वें ओवर में कैमरून ब्वॉयस को गेंदबाजी को बुलाया, जिन्होंने 5 रन देकर अपने इस ओवर की आखिरी गेंद पर एलेक्स हेल्स का विकेट हासिल किया। इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के उनमुक्त चंद ने कैच पकड़ा। इसके बाद जब 9वें ओवर में कैमरून ने वापसी की तो उनका सामना सांघा कर रहे थे, लेकिन पहली ही गेंद पर कैमरून ने उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर की मदद से स्टंप करा कर वापस भेज दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने एलेक्स रोस को एलबीडब्लयू कर अपनी हैट्रिक पूरी की और तीसरी गेंद पर डैनियल सैम्स को एलबीडबल्यू कर डबल हैट्रिक लेने का कारनामा किया। इसके साथ कैमरून बिग बैश लीग के इतिहास में डबल हैट्रिक हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। कैमरून 11वें ओवर में फिर गेंदबाजी करने आये जिसमें उन्होंने मैथ्यू गिल्क्स का विकेट हासिल कर पारी का अपना 5वां विकेट हासिल किया। कैमरून ने 17वें ओवर में बेन कटिंग को रन आउट कर वापस पवेलियन भी भेजा।

ख्वाजा और संधु के दम पर जीती सिडनी थंडर्स
गौरतलब है कि इस मैच में सिडनी थंडर्स की टीम के लिये कप्तान उस्मान ख्वाजा ने अपनी एशेज की फॉर्म को बरकरार रखा और 77 रनों की पारी खेलकर टीम को 170 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में मेलबर्न रेनेगेडस की टीम ने पारी की दूसरी ही गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया। हालांकि कप्तान एरॉन फिंच (82), उन्मुक्त चंद (29) और शॉन मार्श (19) की पारियों के दम पर मेलबर्न रेनेगेडस की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई। मेलबर्न की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी लेकिन गुरिंधर संधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिडनी थंडर्स को एक रन से मैच जिता दिया।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर












Click it and Unblock the Notifications