IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, फैंस को मिलेगी मायूसी!

India vs South Africa, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू होगा। सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इन दोनों ही देश के बीच इससे पहले टी-20 और वनडे सीरीज खेला गया था। टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुआ, जबकि वनडे सीरीज पर भारतीय टीम ने कब्जा जमाया।

मैच पर मंडराया खतरा: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। मंगलवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। लेकिन इस मैच पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

India vs South Africa 1

बारिश बिगाड़ेगी खेल: सेंचुरियन का मौसम भारत और साउथ अफ्रीका मैच के दौरान मुश्किलें पैदा कर सकती है। साउथ अफ्रीका के शहर में इन दिनों मौसम साफ है लेकिन मंगलवार को यहां बारिश होने की संभावना है। एक्यू वेदर के फोरकास्ट के मुताबिक 26 दिसंबर को सेंचुरियन में तेज बारिश हो सकती है। जिसकी आशंका 96 प्रतिशत जताई गई है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धूल सकता है।

फैंस को लगेगा झटका: मैदान की देख रेख करने वाले क्यूरेटर ने भी बारिश होने की आशंका जताई है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में टेंपरेचर 20 डिग्री तक गिर सकता है और पहले दिन तो तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। 26 दिसंबर ही नहीं बल्कि 27 दिसंबर को भी सेंचुरियन में बारिश होने के अधिक चांस है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट मैच का इंतजार करने वाले फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+