IND vs SA: बारिश ने फेर दिया पूरा पानी, भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 हुआ रद्द
India vs South Africa 1st t20: भारत और दक्षिण अफ्रीका बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर हर किसी में उत्साह और ख़ुशी थी लेकिन बारिश ने सब निराशा में बदल दिया। काफी देर तक जोरदार बारिश डरबन में देखने को मिली। अम्पायरों ने इन्तजार किया और बाद में एक बुरी खबर देखने को मिली।
बारिश के बाद अम्पायरों ने दो घंटे तक इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और अंत में मुकाबला रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। फैन्स के लिए यह अच्छी खबर नहीं थी। बारिश ने खलल डालकर टी20 सीरीज का खराब तरीके से आगाज किया।

मैच में ओवर काटने का कट ऑफ़ टाइम रात 8 बजकर 10 मिनट था। इसके बाद यह समय निकल गया। जैसे-जैसे समय निकलता जा रहा था, मैच रद्द होने के आसार भी बढ़ते चले गए। लगभग 2 घंटे होने के बाद कयास लगाये जाने लगे कि मैच रद्द होगा।
तीन टी20 मैचों की सीरीज में अब दो मुकाबले और हैं। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। अगर टॉस भी हो जाता, तो मुकाबले में 5 ओवर कराए जा सकते थे लेकिन बारिश रुकने के बाद ग्राउंड को ठीक करने में भी समय लगना था, इसे देखते हुए अम्पायरों ने मैच रद्द करने का ऐलान कर दिया।
स्टेडियम में मौजूद दर्शक चाहते थे कि मुकाबला शुरू हो और गेम का आनन्द लिया जाए। फैन्स यह मां रहे थे कि ओवर काटने के बाद मैच होगा और चौके-छक्कों से मनोरंजन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications