IND vs SA: केएल राहुल के शतक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने फेरा पानी, हुई जमकर धुनाई तो फैंस ने किया ट्रोल
India vs South Africa, Prasidh Krishna: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत पर 80 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और उसके पांच खिलाड़ी अभी भी बाकी हैं। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। वह 171 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत ने बनाए 245 रन: भारतीय तेज गेंदबाज साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम महज 245 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इस मुश्किल पिच पर केएल राहुल ने अकेले पारी को संभालने का काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से शानदार शतक भी निकला।

प्रसिद्ध कृष्णा ने किया निराश: केएल राहुल के शतक के बाद उम्मीद थी कि भारतीय तेज गेंदबाज अपना दमखम दिखाएंगे। लेकिन साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज साधारण साबित हो रहे हैं। खास तौर पर टेस्ट में अपना डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। प्रसिद्ध कृष्ण ने सबसे अधिक रन खर्चे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रसिद्ध कृष्णा को ट्रोल कर रहे हैं। कृष्णा ने 18 ओवर में 4.70 रन रेट से 85 रन दिए हैं।
फैंस ने किया ट्रोल: कुछ क्रिकेट फैंस प्रसिद्ध कृष्णा की तुलना पाकिस्तान के हारिस रऊफ से कर रहे हैं। उनका मानना है कि प्रसिद्ध कृष्ण भारत के हारिस रऊफ हैं। इससे पहले वनडे सीरीज में भी प्रसिद्ध कृष्णा बेहद महंगे रहे थे। ऐसे में टेस्ट में उनका डेब्यू अब तक कुछ खास नहीं रहा है। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही सेंचुरियन की इस पिच पर प्रसिद्ध कृष्ण से बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अब तक वह अपने प्रदर्शन से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications