IND vs SA 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला लिया, जानिए कैसी है प्लेइंग 11
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे मुकाबला (India vs South Africa 3rd ODI Toss) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। यह मैच बारिश के चलते थोड़ी देर से शुरू हो रहा है और टॉस में भी थोड़ी देरी देखने को मिली।

ये सीरीज का आखिरी और फाइनल सरीखा मैच है क्योंकि टीम इंडिया ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मुकाबले में वापसी की थी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट में थोड़ी नमी है और वह पहले गेंदबाजी करके इसका फायदा उठाना चाहेंगे। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमान डेविड मिलर के हाथों में है। उन्होंने एक टॉस के मौके पर कहा कि कप्तान बनना एक गर्व की बात है। हम भी इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते।
दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां पर तीन बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों की तबीयत खराब बताई जा रही है जिसमें केशव महाराज भी शामिल है। नियमित कप्तान टेंबा बावुमा भी बाहर हैं और स्पिनर तबरेज शम्सी की तबीयत खराब बताई गई है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मुकाबला प्लेइंग इलेवन-
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), जेनमैन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान












Click it and Unblock the Notifications