IND vs SA: 'शुरू होने से पहले ही खत्म...', भारत ने 11 गेंद में गंवाए छह विकेट तो शास्त्री ने किया मजेदार कमेंट

India vs South Africa 2nd Test: केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बेहद ही रोमांचक रहा। पहले दिन गेंदबाजों ने कहर बरपाती हुआ गेंदबाजी की। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 153 रनों पर सिमट गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद भी भारत का स्कोर 153 रन ही बन सका। भारतीय टीम के आखिरी छह बल्लेबाज महज 11 गेंद के अंदर बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए।

भारत ने बनाए 153 रन: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। साउथ अफ्रीका महज 55 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 153 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भारत को पहली पारी का आधार पर 98 रनों की बढ़त मिली।

India vs South Africa 1

शास्त्री ने किया मजेदार कमेंट: 11 गेंद के भीतर 6 विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को लेकर कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक मजेदार बात कही। एक समय भारत का स्कोर 4 विकेट खोकर 153 था। उस समय विराट कोहली और केएल राहुल के पिच पर मौजूद थे। लेकिन 153 रनों पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। छह विकेट गिरने के बाद रवि शास्त्री ने कमेंटरी के दौरान कहा कि 153 रन चार विकेट और फिर 153 रन पर ऑल आउट। अगर इस बीच कोई टॉयलेट जाकर वापस आया है तो बता दें कि भारतीय टीम ऑल आउट हो चुकी है।

बात सुनकर आई हंसी: इसके अलावा शास्त्री ने कहा कि जो अभी पानी पीकर लौटा है तो उसे भी यह बात पता होनी चाहिए कि भारतीय टीम ऑल आउट हो चुकी है। रवि शास्त्री की कमेंट्री सुनकर वहां पैनल में मौजूद बाकी साथी भी जोर से हंसने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पहली बार हुआ ऐसा: भारत ने 91 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम को 55 के स्कोर पर टेस्ट फॉर्मेट में ऑल आउट किया है। भारत टीम की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर सबसे अधिक छह विकेट झटके। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रनों पर समेट दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2021 में मुंबई में खेले गए टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफय बेहतरीन गेंदबाजी की थी। साल 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को 62 रनों पर ऑल आउट करने में कामयाबी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+