IND vs SA: जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, केपटाउन टेस्ट में होगी अग्नि परीक्षा
India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगर सीरीज बराबरी पर खत्म करनी है तो उसे इतिहास रचना होगा। भारतीय टीम ने केपटाउन में इससे पहले कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारतीय टीम 3 जनवरी यानी कि बुधवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेलने वाली है। भारतीय फैंस खिलाड़ियों से दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
गेंदबाजों का साधारण प्रदर्शन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज साधारण दिखाई दिए थे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराजऔर प्रसिद्ध कृष्णा टीम को निरंतर अंतराल पर विकेट दिलाने में नाकाम रहे थे। इन तीनों ही तेज गेंदबाजों के अलावा रविचंद्र अश्विन भी गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

बुमराह के पास बड़ा मौका: साल 2018 में केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर ही जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू किया था। बुमराह ने न्यूलैंड्स में अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं जिस दौरान उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से आगे निकलने के लिए जसप्रीत बुमराह को सात विकेट की जरूरत है। केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट में अगर जसप्रीत बुमराह सात विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह जेम्स एंडरसन को पछाड़ देंगे।
एंडरसन को पछाड़ सकते हैं बुमराह: केपटाउन के इस मैदान पर सबसे अधिक विकेट कॉलिन बेलीथ ने लिया है। इंग्लैंड के कॉलिन बेलीथ ने सबसे अधिक 25 विकेट झटके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न 17 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन का नाम है। जेम्स एंडरसन ने केपटाउन के मैदान पर 16 विकेट अब तक लेने में कामयाबी हासिल की है। अगर जसप्रीत बुमराह सात विकेट और ले लेते हैं तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। जसप्रीत बुमराह के नाम अभी तक इस मैदान पर 10 विकेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications