T20 WC 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां देख पाएंगे लाइव
India vs Pakistan, World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज एक जून से हो जाएगा, लेकिन भारत के मैच देखने के लिए फैंस को पांच जून तक का इंतजार करना होगा, जब न्यूयार्क में भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला मैच खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप में कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच?
हालांकि, फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है वो महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। आइए बिना किसी देरी के जानते हैं वर्ल्ड कप में कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच और कहां देख सकेंगे लाइव।

कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच
दरअसल, 9 जून को न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला एक बहुप्रतीक्षित मुकाबला है। भारत की ग्रुप स्टेज यात्रा में 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच होगा, जिसके बाद 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। इसके बाद उनका सामना अमेरिका और कनाडा से होगा।
टी20 विश्व कप में, 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ चरण में आगे बढ़ेंगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड शामिल हैं। मैच संयुक्त राज्य अमेरिका भर में और वेस्ट इंडीज में छह स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
सुपर आठ स्टेज 19 से 24 जून तक चलेगा, जिसके बाद 26 और 27 जून को सेमीफाइनल और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल होगा। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड 8 जून को बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेगा। दरअसल, इस साल का वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने के कारण मैच देर रात तक देखने को मिलेंगे, क्योंकि वहां के समय में काफी ज्यादा अंतर है।
यहां देखें भारत का 2024 टी20 विश्व कप शेड्यूल (भारतीय समय) है
- भारत बनाम आयरलैंड - 5 जून (न्यूयॉर्क) - रात 8.00 बजे
- भारत बनाम पाकिस्तान - 9 जून (न्यूयॉर्क) - रात 8.00 बजे
- भारत बनाम यूएसए - 12 जून (न्यूयॉर्क) - रात 8.00 बजे
- भारत बनाम कनाडा - 15 जून (लॉडरहिल) - रात 8.00 बजे
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 लाइव कहां देखें?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण रविवार (9 जून) को रात 8 बजे डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा।इसके अलावा लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 'मैं उनकी जगह होती तो..,' दिनेश कार्तिक को लेकर पत्नी दीपिका ने बयां किए जज्बात, इस क्रिकेटर का किया धन्यवाद
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications