IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार पक्की? सूर्या और गंभीर की बड़ी गलती से होगी टीम की बेइज्जती

IND vs PAK: ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में भारत ने बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की लेकिन इसे शर्मनाक जीत कहा जाएगा। भारतीय टीम ने ओमान को खुली छूट देकर खुद का नुकसान करने का काम किया है। एक बड़े इवेंट में गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने गलती कर दी।

पाकिस्तान और यूएई को पराजित करने के बाद टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सुपर फॉर में प्रवेश कर लिया था और बेहतरीन लय हासिल कर आगे बढ़ रही थी। इस बीच ओमान के खिलाफ मैच में कोच और कप्तान ने सब कुछ खत्म कर दिया। ओमान के सामने टीम इंडिया हार भी सकती थी।

ind vs pak

किसी बड़े इवेंट में जब मोमेंटम बना होता है, तो टीम के साथ छेड़खानी करने का कोई अर्थ नहीं होता है। जसप्रीत बुमराह,वरुण चक्रवर्ती जैसे प्लेयर्स को बाहर करते हुए अर्शदीप और हर्षित राणा को लाया गया। दोनों ही गेंदबाज शुरुआत में कुछ नहीं कर पाए, पावरप्ले में ओमान ने कोई विकेट ही नहीं दिया।

टीम इंडिया की बॉडी लेंग्वेज कुछ अलग थी, मैदान पर खिलाड़ी सस्ती से खड़े थे। अक्षर पटेल ने कैच छोड़ दिया था। इसके अलावा शिवम दुबे और कुलदीप यादव को ओमान के प्लेयर्स छक्के मार रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फॉर के अहम मैच से पहले यह अच्छा संकेत नहीं था।

IND vs PAK: पाक के खिलाफ मैच से पहले चाहिए थी बड़ी जीत

पहली बात तो यही है कि टीम में कोई बदलाव नहीं करना था क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी जीत दर्ज करनी थी। ऐसा लग रहा था कि ओमान को जानबूझकर हल्के में लिया जा रहा है। अगर अफगानिस्तान जैसी टीम 189 चेज कर रही होती, तो इस तरह की सुस्ती का पूरा फायदा उठाकर जीत दर्ज करती।

IND vs PAK: रविवार को होगी मुश्किल

टीम इंडिया की कोई आक्रामक अप्रोच नहीं थी, अभिषेक शर्मा, सैमसन जैसे खिलाड़ी थे, जो अच्छा करने में सफल रहे। गेंदबाजी में टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप रही, इसका खामियाजा अब पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भुगतना पड़ सकता है। इन सब तथ्यों को देखते हुए भारतीय टीम को पाक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+