IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान दो देश एक जान', मैच से पहले भारतीय फैन ने बांट दिए 200 फ्री टिकट
एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले दोनों देशों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ग्रुप स्टेज में जब ये दोनों टीमें टकराई थी तो भारत ने बाजी मारी थी।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। एशिया कप के सुपर फोर मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले दोनों देशों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ग्रुप स्टेज में जब ये दोनों टीमें टकराई थी तो भारत ने बाजी मारी थी। अब सुपरफोर में एक बार फिर दोनों देशों के खिलाड़ी इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेंगे। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले एक भारतीय फैन ने कुछ ऐसा कि जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही है।

भारतीय फैन ने फ्री में बांटे 200 टिकट
यूट्यूब चैनल पाक टीवी.टीवी पर मैच से पहले एक वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले के लिए अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। शो को होस्ट करने वाले एंकर ने इस दौरान बताया कि दुबई में रहने वाले भारतीय फैन अनीश जी ने इस मुकाबले की 200 टिकटों को फ्री में भारतीय और पाकिस्तान फैंस के बीच बांटा है और यह सब मिलकर अब एक साथ मैच देखने जाएंगे।

'भारत-पाकिस्तान दो देश एक जान'
इस दौरान दोनों देशों के फैन ने एक टी शर्ट पहन रखा है, जो काफी अलग है। इस टी शर्ट को भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी शर्ट को मिलाकर बनाया गया है। साथ ही इसके पीछे दो देश एक जान लिखा गया है। फ्री टिकट बांटने वाले अनीश कहते हैं कि दुबई में भारत और पाकिस्तान फैंस एक साथ काम करते हैं और बिल्कुल भाईचारे के साथ रहते हैं, इसलिए हमने टी शर्ट पर लिखकर अपना प्यार सबको दिखाने का प्रयास किया है।

बाबर आजम से होगी उम्मीदें
वहीं कुछ फैन से जब पूछा गया कि आज के मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। लिहाजा कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अच्छा परफॉर्मेंस करते देखना चाहेंगे। एक फैन के मुताबिक लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे बाबर आजम भारत के खिलाफ आज रन बना सकते हैं। वहीं कुछ भारतीय फैन ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा आज पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल होंगे।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, हसन अली/मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications