IND vs PAK: फैंस के लिए बुरी खबर! भारत-पाकिस्तान मैच पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 23 अक्टूबर रविवार को इन दोनों देशों के बीच मेलबर्न में यह मुकाबला खेला जाना है।

India vs Pakistan Melbourne Weather Updates: भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 23 अक्टूबर रविवार को इन दोनों देशों के बीच मेलबर्न में यह मुकाबला खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ऐसी खबरें आ रही है जो फैंस को निराश कर सकती है। दरअसल, इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर मौसम की मार देखने को मिल सकती है।

Recommended Video

    T20 World Cup: Inida vs Pakistan मुकाबला हुआ रद्द तो फिर आगे क्या होगा ? वनइंडिया हिंदी *Cricket
    बारिश डाल सकती है मैच में खलल

    बारिश डाल सकती है मैच में खलल

    वेदर फोरकास्ट एजेंसी की रिपोर्ट में मैच के दिन बारिश की संभावना जताई गई है। 20 अक्टूबर से ही ऑस्ट्रेलिया के 3 राज्य बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में मेलबर्न भी शामिल हैं। वहीं वेबसाइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो मैच से एक दिन पहले झमाझम बारिश हो सकती है। जबकि मैच वाले दिन सुबह तेज बारिश होने की बात निकलकर सामने आ रही है।

    टॉस हो जाएगा अहम

    टॉस हो जाएगा अहम

    भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में टॉस की अहम भूमिका रहेगी। बारिश की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनना चाहेगी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड काफी बड़ा स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 100,024 लोग एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेत हैं। इस मैच के लिए स्टेडियम लगभग हाउसफुल नजर आने वाला है।

    अगर रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

    अगर रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

    बारिश की वजह से अगर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं खेला जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे। हलांकि, क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि दोनों टीमों के बीच छोटा ही सही लेकिन मैच खेला जाए। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। ऐसे में खिलाड़ी भी नहीं चाहेंगे कि उनके पहले मैच में बारिश खलल डाले। बता दें कि पिछले साल 2021 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 10 विकटों से हार झेलनी पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+